x
भारत

जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, बैरक के पीछे लटका मिला शव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कन्नौज: कन्नौज में जिला जेल अनौगी में दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगा ली। रविवार देर शाम अन्य बंदियों ने पानी निकासी के पाइप पर शव को फंदे से लटका देखा तब मामले का पता चला। जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर बंदी रक्षकों से पूछताछ की।

छह महीन पहले इंदरगढ़ निवासी अभिनव उर्फ प्रखर (21) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा था। रविवार रात करीब नौ बजे बैरक के अन्य कैदी खाना खाने लगे तभी अभिनव ने फांसी लगा ली। अभिनव ने बैरक के पीछे पानी निकासी के पाइप में कपड़े की सहायता से फंदा बनाया और जान दे दी।

अभिनव का शव फंदे पर लटकता देख अन्य बंदियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा ने जेल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने अन्य बंदियों से यह जानने की कोशिश की कि आखिर अभिनव ने फांसी क्यों लगाई। इसको लेकर देर रात तक अभिनव के साथ रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ होती रही।

Back to top button