x
भारत

कनाडा में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण,पीएम मोदी ने बताई महान पहल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता और देश की प्रगति संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी है। कनाडा के मरखम स्थित सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रतिमा भारत-कनाडा संबंधों का प्रतीक रहेगी।

मोदी ने कहा, भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा एक ”महान पहल” के रूप में प्रतिमा का अनावरण किए जाने संबंधी कदम का स्वागत किया। मोदी ने कहा, ”भारत वो शीर्ष चिंतन है- जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात करता है।”

उन्होंने कहा कि भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने साथ संपूर्ण मानवता के और पूरी दुनिया के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने कहा कि सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत की आवाज संपूर्ण मानवता का प्रतिनिधित्व करती है। मोदी ने कहा, हमारा कड़ा परिश्रम केवल हमारे लिए नहीं है। संपूर्ण मानवता का कल्याण भारत की प्रगति से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, एक भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे, उसकी भारतीयता, उसकी भारत के प्रति निष्ठा लेश मात्र भी कम नहीं होती। वो जिस देश में रहता है पूरी लगन और ईमानदारी से उस देश की भी सेवा करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत एक राष्ट्र होने के साथ ही एक विचार भी है, एक संस्कार भी है।

Back to top button