x
आईपीएल 2022खेल

रोहित के बाद ये खिलाड़ी बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है. यह टीम अभी तक एक भी जीत इस सीजन में हासिल नहीं कर पाई है. आज मुकाबला मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के साथ है. ऐसे में उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस अपनी इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखेगी. मुंबई की टीम के प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. कई एक्सपर्टो अब उन्हें कप्तानी से हटाने के लिए भी मुंबई को एक राय दे चुके हैं. तो आज चलिए इसी पर आपको बताते हैं कि कौन वो खिलाड़ी हो सकते हैं जो रोहित शर्मा को भविष्य में रिप्लेस कर सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के एक अहम खिलाड़ी हैं. टीम ने इनको अपने साथ रिटर्न भी किया था. बुमराह का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है साथ ही साथ बुमराह को माना जाता रहा है कि यह खिलाड़ी किसी भी टीम की कप्तानी करने के लिए योग्य है.

ईशान किशन
ईशान किशन को हालांकि मुंबई इंडियंस ने रिटेन तो नहीं किया. लेकिन मेगा ऑक्शन में टीम ने किशन के लिए अपना पूरा दम लगा दिया. 2018 के बाद से ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं. हो सकता है मुंबई इंडियंस किशन के रूप में एक दांव खेल दे.

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को भी एक कप्तान के तौर पर देखा जा सकता है. सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. साथ ही साथ मुंबई इंडियंस के लिए यह एक अहम खिलाड़ी भी बन चुके हैं. रोहित शर्मा खुद कई मौकों पर बोल चुके हैं कि सूर्यकुमार यादव के अंदर वह गुण है कि वह कप्तानी कर सकते हैं.

Back to top button