x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मराठी एक्टर सतीश जोशी ने दुनिया को कहा अलविदा ,आखिरी सांस तक करते रहे एक्टिंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन मलयालम अभिनेत्री बेबी गिरीजा, वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर और तेलुगु एक्ट्रेस पवित्रा जयराम के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया। सिनेमा अभी इस दुख से ऊभरा भी नहीं था कि इंडस्ट्री को एक और दुख का सामना करना पड़ा। जी हां, मराठी टीवी के दिग्गज कलाकार सतीश जोशी का निधन हो गया है। सतीश जोशी के यूं अचानक चले जाने से उनका परिवार और फैंस सदमे में हैं। साथ ही सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सतीश जोशी की अचानक हुई मौत

सतीश जोशी मराठी सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान रखते थे। कल यानी 12 मई को एक स्टेज परफॉर्मेस के दौरान अभिनेता की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश जोशी के दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकरी दी है। उन्होंने मराठी में लिखा है, ‘हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी का आज निधन हो गया है। अपनी मौत से पहले वे आज रंगोत्सव में मंच पर अभिनय कर रहे थे’।

स्टेज पर कर रहे थे परफॉर्म

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 12 मई को एक कार्यक्रम में सतीश मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अचानक से उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना करीब 11 बजे गिरगांव में ब्राह्मण सभा में हुई है। आनन-फानन में सतीश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस कुछ ही टाइम बाद सतीश ने अपनी आखिरी सांस ली।

लोगों के दिलों में सतीश की अलग जगह

सतीश जोशी की बात करें तो वो एक शानदान कलाकार थे। अपने अभिनय से लोगों के दिल में उतरने वाले सतीश आज भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। सतीश एक महान और मराठी इंडस्ट्री के अनुभवी व्यक्ति थे। उन्होंने बड़े पर्दे और थिएटर सर्किट दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अपने काम से उन्होंने लोगों का दिल जीता और हमेशा छाए रहे।

रंगभूमि के स्टेज पर कर रहे थे परफॉर्म

सतीश जोशी की मौत की खबर ने मराठी सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। उनके फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर काफी उदास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश जोशी की मौत रंगभूमि के स्टेज पर हुई है। जहां वे परफॉर्म कर रहे थे।

यूजर ने सतीश जोशी को दी श्रद्धांजलि

एक्टर के अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पोस्ट के जरिए एक्टर की मौत पर शोक जाहिर कर रहे हैं। सभी उनके लिए दुआ करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सतीश का अचानक चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।एक सोशल मीडिया यूजर ने सतीश जोशी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि किसी भूमिका को निभाते समय मंच पर निधन होना, देखा जाए तो कलाकार के लिए परम भाग्य होता है. सतीश जोशी को दर्शक हमेशा याद रखेंगे. सभी कलाकारों एवं रंगकर्मियों की ओर से, सतीश जी.. आपको श्रद्धांजलि. तो उनके दोस्त और एक्टर केदार परुलेकर ने लिखा है कि सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि सतीश जी बहुत अच्छे इंसान भी थे. जब भी मिलते थे मुस्कराते हुए मिलते थे. उन्हें हम सभी मिस करेंगे.

एक्टर अतुल काले ने सतीश जोशी की फोटो शेयर करते हुए दी श्रद्धांजलि

वहीं, एक्टर अतुल काले ने सतीश जोशी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”जोशी गुरुजी का आज निधन हो गया। उसकी आत्मा को शांति मिलें. शांति।”

आखिरी सांस तक करते रहे एक्टिंग

सतीश जोशी को अभिनय से बेहद प्यार था। वे अपने आखिरी शो से पहले भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। बता दें, सतीश जोशी एक मशहूर मराठी थिएटर कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्मों, सीरियल्य और नाटकों में काम किया था। जी मराठी के शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में उन्होंने बहुत अहम किरदार निभाया था और इसके लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थी। एक्टर को आखिरी बार ‘यशोदा गोश्त श्यामचे आइची’ में देखा गया था। इसके अलावा वे मराठी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।

Back to top button