x
राजनीति

गुजरात मॉडल पर चले केरल सरकार, खर्च होगा कम: केरल भाजपा अध्यक्ष


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा है कि गुजरात विकास मॉडल को लागू करने के अलावा राज्य सरकार को खर्च और भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए तभी विकास मॉडल से जनता को फायदा होगा। केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को गुजरात में लागू ई-गवर्नेंस के लिए डैशबोर्ड सिस्टम का तुरंत अध्ययन करना चाहिये गुजरात विकास मॉडल सही है। उन्होंने कहा कि गुजरात विकास मॉडल का पालन करने के अलावा, केरल सरकार को भ्रष्टाचार और अधिक खर्च को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि तभी इससे जनता को फायदा होगा।

“यह अच्छी बात है कि मुख्य सचिव और कर्मचारी अधिकारी व्यवस्था का अध्ययन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को केरल में सफल गुजरात मॉडल लागू करना चाहिए। गुजरात में परियोजनाओं का क्रियान्वयन और सरकार की सफलता व्यवस्था के कारण बेहतर हुई और इससे केरल को भी मदद मिल सकती है। मुख्यमंत्री को अंधी राजनीतिक नफरत को त्याग कर भाजपा शासित राज्यों में लागू की जा रही अच्छी परियोजनाओं को अपनाना चाहिए। सुरेंद्रन ने आगे कहा कि अगर केरल को इसकी आवश्यकता होगी तो भाजपा शासित राज्य हर संभव मदद के लिए आगे आएंगे।

हालांकि, कांग्रेस ने गुजरात मॉडल का अध्ययन करने के सरकार के कदम की आलोचना की है। केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि केरल सरकार गुजरात सरकार के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रही है। केरल सरकार ने ई-गवर्नेंस के लिए डैशबोर्ड सिस्टम का अध्ययन करने के लिए मुख्य सचिव वीपी जॉय के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम को तीन दिनों के लिए गुजरात भेजने का फैसला किया है। केरल उस डैशबोर्ड सिस्टम का अध्ययन कर रहा है जो 2019 में शुरू हुआ था जब विजय रूपानी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

Back to top button