x
ट्रेंडिंगभारत

Happy Ram Navami : रामनवमी पर पढ़े रामचरित मानस, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें राम नवमी की शुभकामनाएं


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 के दिन मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में राम नवमी के दिन को बहुत शुभ माना गया है। इस दिन घर व मंदिरों में कई मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस दौरान कुछ लोग नए काम की भी शुरुआत करते हैं। इसका कारण है कि, राम नवमी को राम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बता दें, प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। पूरे भारत में प्रभु श्री राम के जन्मदिन का उत्साह देखने को मिलता है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्यतिलक

रामनवमी के अवसर पर आज अयोध्या में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा। रामनवमी पर श्रीराम की विधिवत पूजा करने की परम्परा है। इस साल रामनवमी पर करीब ढ़ाई घंटे का मुहूर्त है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय 11:05 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक रहेगा। रामनवमी पर श्रीराम की कृपा पाने के लिए राम चरित मानस की चौपाई पढ़कर श्रीराम की स्तुति कर सकते हैं। राम चरित मानस की चौपाई पढ़ने से मनुष्यों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही बिगड़े काम भी बन जाते हैं। आइए, जानते हैं राम चरित मानस के चौपाई और उनका भावार्थ।

चैत्र नवरात्रि पर बहुत ही शुभ योग

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर बहुत ही शुभ योग का निर्माण हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार राम नवमी के दिन आश्लेषा नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ऐसे में भक्तजन राम जी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। ऐसे में आप अपनों के साथ भी राम नवमी की खुशियों को साझा कर सकते हैं।

पहली बार नारी शक्ति का होगा प्रदर्शन

झंडा चौक पर वर्ष 1985 से श्री रामनवमी झंडा महासमिति के द्वारा विभिन्न अखाड़ा समितियों का स्वागत, सम्मान एवं शौर्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है. बदलते दौर के साथ इस वर्ष 39 वर्षों के इतिहास में पहली बार नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन जिले वासियों को देखने को मिलेगा. इसको लेकर कोलकाता के प्रशिक्षक के नेतृत्व में 15 साल से लेकर 71 वर्ष तक की लड़कियों और महिलाएं सुबह शाम मैदान में पसीना बहा रही हैं.

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।

श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं,
जीवन में हर खुशियां पाएं,

राम नवमी की हार्दिक बधाई।

Back to top button