x
भारत

मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, आंधी के चलते लिया गया मार्ग बदलने का फैसला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार रात खराब मौसम और तेज हवा के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। मुंबई से दिल्ली जा रही विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट को सोमवार शाम को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा है। बताया गया है कि दिल्ली में आंधी की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया।

फ्लाइट यूके 940 ने शाम 7.55 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। इसे रात 9.55 बजे दिल्ली में उतरना था। हालांकि, दिल्ली में आंधी की वजह से फ्लाइट को लखनऊ जाने के निर्देश दिए गए।

दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कुछ उड़ानों को सुरक्षित लैंडिंग के लिए डायवर्ट किया गया है और अन्य में देरी हुई है। तेज हवाओं के शांत होने के साथ ही नियमित उड़ान संचालन शुरू किया जाएगा।
इससे पहले, स्पाइसजेट ने ट्वीट किया था, “दिल्ली में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान / आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।”

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन में देरी के संबंध में सभी एयरलाइनों ने यात्रियों को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज या अपडेट किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक ट्वीट में बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं के “पूर्वोत्तर भारत में जारी रहने की संभावना” की भविष्यवाणी की थी।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button