x
मनोरंजन

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी’ में दिखेगी लव स्टोरी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के बाद तुरंत ही काम पर लौट गई हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं।

रणवीर सिंह के बर्थडे पर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का ऐलान किया गया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म की शूटिंग इन दिनों जैसलमेर में चल रही है। हाल ही में करण जौहर ने फिल्म के सेट से एक पिक्चर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह व्हाइट टीशर्ट पहने हुए हैं और आलिया भट्ट सिंपल ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रही हैं। इस मौके पर करण ने ब्लैक और रेड कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी हुई है। करण जौहर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘यह हम सभी का रॉकी हग है, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आपको जल्द है सुनानी।’

रणवीर और आलिया की साथ में ये दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले ‘गली बॉय’ में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था, इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी।

Back to top button