x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Hrithik Roshan ने शेयर किया वेधा का नया लुक, देखें बेहद हैंडसम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से हैं। ऋतिक इस वक्त अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। उनका नाम एक्ट्रेस सबा आजाद से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक ऋतिक ने खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं किया है। इन सबके बीच ऋतिक अपने काम में लगातार बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ है। फिल्म से उनका एक पोस्टर उनके जन्मदिन पर रिलीज किया जा चुका है। अब ऋतिक ने विक्रम वेधा के अपने लुक की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में ऋतिक बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी है। साथ ही सफेद शर्ट और चश्मे में काफी कूल दिख रहे हैं। अपनी तस्वीर साझा करते हुए, ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अशांति पर शांति…वेधा बनने की कोशिश जारी।’ इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान भी हैं। यह फिल्म इसी नाम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने अहम रोल निभाया था। ऋतिक का नया लुक सामने आने के बाद फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘इस आदमी को उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता।’ जबकि एक ने लिखा, ‘70% लोग केवल और केवल आपके लिए फिल्म देखने जाएंगे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने ऋतिक की तुलना ग्रीक गॉड से कर डाली।

बता दें कि विक्रम वेधा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो एक गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए एक पुलिस अधिकारी के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में जबरदस्त मोड़ आते हैं। फिल्म में ऋतिक वेधा की भूमिका निभाएंगे, जबकि सैफ अली खान पुलिस अधिकारी विक्रम के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

बता दें कि ‘विक्रम वेधा‘ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में राधिका आप्टे और रोहित सर्राफ भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back to top button