x
मनोरंजन

रोहित शेट्टी की फिल्म में एक्शन करेगी शिल्पा शेट्टी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रोहित शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी मेगा बजट एक्शन वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ऐलान किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। फिल्म से सामने आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद से ही वो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के लिए काफी उत्साहित हैं। वेब सीरीज से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद शिल्पा शेट्टी की भी एंट्री हो गई है।

शिल्पा शेट्टी पिछले काफी वक्त से स्क्रीन पर नजर नहीं आ रही थीं। हालांकि अब उन्होंने दोबारा प्रोजेक्ट्स साइन करने शुरू कर दिए हैं। शिल्पा शेट्टी जिस तरह के प्रोजेक्ट्स को हाथ में ले रही हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो एक्सपेरिमेंट करने के मूड में हैं। कुछ वक्त पहले वो प्रियदर्शन की कॉमेडी मूवी में दिखीं थीं और अब वो रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में एक्शन करती नजर आएंगी। वैसे आपको ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से सामने आया शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसमें वो एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी पोस्टर में काले रंग की ड्रेस पहनी दिख रही हैं और उनके हाथ में बंदूर दिख रही है। शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस वेब सीरीज में जमकर एक्शन करेंगे और दर्शकों का दिल जीत लेंगी। शिल्पा शेट्टी को अब तक दर्शकों ने ऐसे किरदार में नहीं देखा है।

Back to top button