x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

19 साल की होते ही जाम छलकाती दिखीं न्यासा देवगन, अब लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। न्यासा देवगन की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर हर रोज वायरल होती हैं, जिन्हें देखकर फैंस के भी होश उड़ जाते हैं। न्यासा देवगन की एक ऐसी ही तस्वीर इंटरनेट पर फैल रही है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ पार्टी करती दिख रही हैं।

इस तस्वीर में न्यासा देवगन के हाथ में वाइन गिलास है, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। न्यासा देवगन की इस तस्वीर पर एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘बड़े-बड़े लोगों के बड़े-बड़े शौक हैं।’ इस तस्वीर पर भले ही ट्रोल्स भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं लेकिन न्यासा के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। न्यासा देवगन के फैंस कमेंट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा देवगन के एक फैन ने तस्वीर पर लिखा है, ‘न्यासा कितनी प्यारी लग रही है। बॉलीवुड में न्यासा जैसा कोई नहीं है।’

न्यासा देवगन की ग्लैमरस तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाने लगे हैं। फैंस का मानना है कि काजोल और अजय देवगन की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेगी तभी न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि न्यासा अभी काफी छोटी है और बच्चों के प्लान समय-समय पर बदलते रहते हैं। न्यासा आगे चलकर क्या करना चाहती है, यह भविष्य में ही पता चलेगा।

Back to top button