लॉक अप का ये कंटेस्टेंट दिखेगा खतरों के खिलाडी में
मुंबई – रोहित शेट्टी के अपकमिंग रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। शो के निर्माताओं ने कई सेलेब्स से इसका हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया है। इन सभी के बीच अब रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि कंगना रनौत के लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ के फेमस कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) ऑफर हुआ है। मुनव्वर फारूकी ‘लॉक अप’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट के रूप में उभरे हैं।
शो की पूरी टीम और सभी कनफर्म्ड कंटेस्टेंट्स मई 2022 में साउथ अफ्रीका के केपटाउन के लिए रवाना होगी। इस शो में ‘बिग बॉस 15’ के तीन एक्स-कंटेस्टेंट्स भी दिखाई देंगे, जिनके नाम प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज और निशांत भट्ट हैं। इन तीनो के अलावा इस शो का हिस्सा बनने के लिए शिवांगी जोशी, एरिका फर्नांडिस, आरती सिंह, कोरियोग्राफर तुषार कालिया, पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा जैसे कई सेलेब्स के नाम भी सामने आए हैं। ये शो इस बार भी कलर्स चैनल पर ही प्रसारित होगा। वैसे आप रोहित शेट्टी से शो में मुनव्वर फारूकी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए भी बता सकते हैं।
मुताबिक ‘लॉक अप’ के स्टार कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। मुनव्वर फारूकी के अलावा शो में चेतना पांडे (Chetna Pande) भी खतरों से खेलती दिखाई देंगी। हालांकि मुनव्वर फारूकी और चेतना पांडे में से किसी ने भी ये कन्फर्म नहीं किया है कि वो शो का हिस्सा हैं। इस शो को बीते के सीजन की तरह रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे।