x
रूस यूक्रेन युद्ध

युद्ध के बीच रूस ने किया सरमट मिसाइल का सफल परीक्षण, पुतिन बोले- अब दो बार सोचेंगे दुश्मन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूक्रेन : रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जानकारी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को एक और सैन्य सहायता पैकेज मुहैया कराएगी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस ने सरमट इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यह क्रेमलिन के दुश्मनों को (कोई रूस विरोधी कदम उठाने से पहले) दो बार सोचने के लिए मजबूर करेगा।

नागरिकों को लेकर बसों का एक छोटा सा काफिला मैरियूपोल से निकला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह काफिला एक पूर्व नियोजित निकासी बिंदु से रवाना हुआ। शहर के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि उन्हें रूस के साथ एक शुरुआती समझौते के तहत लगभग 6000 लोगों को यहां से निकालने की उम्मीद है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन पर हमले को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले पर क्रेमलिन के अंदर के कुछ अधिकारी कथित तौर पर सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे अधिकारियों की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रूस की सरकार में उच्च पदों पर आसीन कुछ वरिष्ठ नेताओं ने यूक्रेन पर हमले को बड़ी गलती बताया है और कहा है कि इससे देश कई साल पीछे चला जाएगा। हालांकि, इन लोगों का मानना है कि पुतिन अपना रुख नहीं बदलेंगे और रूस के अंदर उनकी स्थिति को चुनौती देने की कोई संभावना नहीं है।

Back to top button