x
मनोरंजन

एक्टर रणवीर सिंह को लोगों पूछा लड़का होगा या लड़की,रणवीर शेयर की तस्वीर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का पोस्टर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह जयेशभाई के लुक में नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक न्यू बॉर्न बेबी की आर्टिफिशियल तस्वीर दिख रही हैं, जिसको गर्भनाल से जुड़ा हुआ दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है, ‘जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की?’ रणवीर सिंह ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आपको क्या लगता है?’ रणवीर सिंह की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के अलावा फिल्म ‘सर्कस’ और फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगे। रणवीर सिंह पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ’83’ में नजर आए थे। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड किक्रेट कप में जीत पर आधारित थी। रणवीर सिंह ने फिल्म तत्कालीन कप्तान कपिल देव का रोल किया था।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में उनके साथ शालिनी पांडे नजर आएंगी। वहीं, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी अहम भूमिका में हैं। दिव्यांग टक्कर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back to top button