Close
मनोरंजन

अर्जुन कपूर को क्यों है होली से नफरत,मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल हुए Arjun Kapoor

मुंबई – होली के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर को याद किया। 25 मार्च को उनकी डेथ एनिवर्सरी थी। 12 साल पहले वह दुनिया को इसी दिन अलविदा कह गई थीं और अर्जुन कपूर हमेशा के लिए अकेले रह गए थे। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और बताया कि वह इस दिन से कितनी नफरत करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को बेहद पसंद भी किया

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को बेहद पसंद भी किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए अपने प्यार को उजागर किया है और साथ ही बताया कि उनके जाने के बाद उनको कैसा लगता है।आज भी वो अकेला महसूस करते हैं।अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें अर्जुन और अंशुला अपनी मां मोना के साथ नजर आ रहे हैं।फोटो में दोनों काफी छोटे नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

मां की डेथ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर भावुक

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां की याद में एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। फोटो में अर्जुन अपनी मां और बहन अंशुला के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीर में तीनों ने एक साथ ट्विनिंग की है। इस फोटो को पोस्ट कर अभिनेता ने लम्बा-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है।अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, “कहते हैं कि समय बीत जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। 12 साल हो गए हैं और आज भी मैं इस दिन से नफरत करता हूं। मुझे इस फीलिंग से नफरत है। मुझे इस बात से नफरत है कि मां के साथ मेरी तस्वीरें खत्म होती जा रही हैं। मुझे अब मॉम या मां शब्द न कह पाने से नफरत है। मुझे फोन में मां के फ्लैश न होने से नफरत है।”

अर्जुन कपूर की पोस्ट

अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट के अंत में बताया कि उन्हें हर रोज अपनी मां की बहुत याद आती है। एक्टर ने लिखा, ‘मुझे आपकी हमेशा याद आती है कि काश आप कभी ना जाती। चीजें अलग होगी, मैं अलग होता, शायद मैं बहुत ज्यादा हंसता और आप जहां भी हैं हमेशा ही हंसते रहना मां, क्योंकि आपके बिना मेरे लिए मुस्कुराना या यहां तक की जीना हमेशा मुश्किल होता है।’ एक्टर के इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया। वहीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं’। फिलहाल उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Back to top button