x
विश्व

अमेरिका के पिट्सबर्ग में गोलीबारी में दो बच्चों की मौत, कई घायल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

अमेरिका: अमेरिकी प्रांत पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में शनिवार रात एक पार्टी में गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पिट्सबर्ग पुलिस ने एक बयान में बताया कि शहर में किराये पर लिए गए एक स्थान पर रात करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकतर किशोर थे।

पुलिस ने कहा कि घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि पार्टी आयोजन स्थल के अंदर करीब 50 गोलियां और बाहर कई गोलियां चलायी गईं। पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर जॉन फिशर ने ‘डब्ल्यूटीएई टीवी’ को बताया कि घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं।

फिशर ने कहा, ‘पार्टी में लोगों ने शराब पी रखी थी, वहां कई किशोर थे और लोगों के पास बंदूक भी थी। किसी भी घटना के लिए यह त्रासद स्थिति है। क्योंकि इन सब वजहों से भीषण घटना होती है।’ मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन ने गोलीबारी के संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

Back to top button