x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणबीर-आलिया की शादी में शगुन लेने पहुंचे किन्नर, घर के बाहर किया जबरदस्त डांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – जब भी किसी के घर में शादी होती है तो उनके यहां शगुन के लिए किन्नर जरूर आते हैं। वे नए जोड़े को अपना आर्शीवाद देकर वहां से नेक लेते हैं। अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का शगुन लेने भी किन्नर आ गए हैं। रणबीर के घर के बाहर उन्हें स्पॉट किया गया है। वह कह रहे हैं कि उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का शगुन चाहिए।

बॉडीगार्ड्स भी गेट पर खड़े हुए हंस रहे हैं। वहीं किन्नर कैमरा देखकर मस्त डांस कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ पूछ रहे हैं कि क्या मिला है इन्हें शगुन पर, तो कोई कमेंट कर रहा है कि ये तो आज ऑडी ही लेकर जाएंगे। तो वहीं कुछ फैंस ये भी कमेंट कर रहे हैं कि वह रणबीर और आलिया को इन्हें नेक देते हुए देखना चाहते हैं।

आलिया और रणबीर की शादी के बारे में बात करें तो दोनों 14 अप्रैल को पति-पत्नी बन गए हैं। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। 5 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने घर में ही फेरे लिए। आलिया ने खुद इसकी जानकारी शादी की फोटोज शेयर करके दी है। दोनों ने ऑफ व्हाइट सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया वेडिंग आउटफिट पहना था जो पूरा रॉयल लुक दे रहा था।

Back to top button