x
विश्व

शंघाई में खाना, दवाई, की मदद के लिए चिल्ला रहे लोग, स्थिति हुई भयानक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बीजिंग: चीन के शंघाई शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए प्रशासन ने सख्त तालाबंदी की घोषणा की है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि शंघाई में लोग भूख से मर रहे हैं। लोगों का खाना खत्म हो रहा है। शहर में, एक व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क कर खुद को जेल में डालने को कहा उसका मानना है की कम से कम जेल मे तो भोजन मिलेगा ही। शंघाई की आबादी लगभग 25 मिलियन है। उस पूरी आबादी को पूर्ण लॉकडाउन में रखा गया है। भारत में मुंबई की तरह, शंघाई को देश का वित्तीय केंद्र माना जाता है।

कोरोना का पहला मामला 2019 में चीन के वुहान में पाया गया था। यह तब से लेकर अब तक कोरोना का सबसे बड़ा झटका है। लंबे समय तक घर में रहने से लोग मानसिक रूप से भी परेशान हैं, उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जरूरी के अलावा दवाओं की किल्लत भी शुरू हो गई है। महंगाई असहनीय होती जा रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखी जा सकती हैं, कि लोग खिड़कियां खोलके मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अब लोग घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम भूखे मर रहे हैं, हमें मदद की जरूरत है। सरकार हमारी नहीं सुनती है।

Back to top button