x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फैंस को इन फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार, बॉक्स ऑफिस पर लग जायेंगे आग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना महामारी से दो साल तक जूझने के बाद फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौटने लगी है। हाल ही में कई फिल्मों की जबरदस्त कमाई ने बॉक्स ऑफिस की रौनक एक बार फिर से ला दी है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा हो या फिर पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स हर फिल्म का कलेक्शन इस बात की ओर इशारा करा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे दिन वापस आ गए हैं।

फिल्मों को लेकर दर्शकों में भी उसी तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है जैसा कोरोना महामारी के पहले मिलता है। लंबे समय बाद अब लोग अपने फेवरेट एक्टर की फिल्में बड़े पर्दे पर देखने जा रहे हैं। फिल्मों की जबरदस्त कमाई देखकर अब फिल्ममेकर्स के भी हौसले बुलंद हो गए हैं और सभी अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए जोर-शोर से जुट गए हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है यह फिल्में रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती हैं।

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म से आमिर लंबे समय बात बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म हॉलीवुड की द फॉरेस्ट गंप पर आधारित है। फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र का इंतजार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को लंबे समय से है। यह फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होने जा रही है। बड़े बजट की यह फिल्म रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

एक विलन रिटर्न्स
फिल्म एक विलन ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। एक विलन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अर्जुन कपूर जैसे फिल्मी सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी कर रहे हैं। यह फिल्म भी अपने पिछली फिल्म की तरह जबरदस्त कमाई कर सकती है।

पृथ्वीराज
इस फिल्म को लेकर पहले से ही बज क्रिएट हो चुका है। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

भूल भुलैया 2
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। अनीस को मसाला फिल्मों का महारथी माना जाता है। ऐसे में रिलीज के बाद से यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

Back to top button