x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Ranbir Kapoor के प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखा बहन रिद्धिमा साहनी का ग्लैमरस अंदाज, साड़ी की कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीर सामने आने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। परिवार में खुशियों का माहौल है। मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा की खुशी देखते ही बन रही है। रणबीर कपूर प्री-वेडिंग फंक्शन के मौके पर जहां करीना कपूर व्हाइट लहंगे में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं, तो वही रिद्धिमा कपूर भी अपनी खूबसूरती और ओवर ऑल लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती हुई दिखाई दीं। रणबीर की शादी में रिद्धिमा कपूर ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी, जिसकी कीमत लाखों में है।

भाई रणबीर कपूर की मेहंदी के फंक्शन के लिए रिद्धिमा ने सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी पहनी। जिसके साथ उन्होंने सेम शिमरी ग्रे स्लीवलेस ब्लाउज पहना। भाई की मेहंदी के लिए रिद्धिमा का ये आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। उनकी इस साड़ी की कीमत लगभग 1 लाख 55 हजार की है। अपनी शिमरी ग्रे साड़ी के साथ रिद्धिमा साहनी ने अपने बालों को खुला छोड़ा और गले में और गले और कानों में हैवी ज्वेलरी पहनी। हाथों में ब्रेसलेट पहने और रिंग्स पहने रिद्धिमा कपूर साहनी का यह लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाई के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भाई की शादी’। फैन्स को रिद्धिमा की यह तस्वीर और उनका ग्लैमर लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप स्टनिंग लग रही हैं, लेकिन आपका भाई अब हमारा नहीं रहा’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही खूबसूरत हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप की खूबसूरती देखने लायक है, आपके पूरे परिवार को दिल से बधाई’।

Back to top button