x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शादी के लिए सज-धज के आ पहुंची आलिया-रणबीर की मम्मियां, देखें लेटेस्ट वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : रणबीर-आलिया बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं और अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। आज रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इमोशनल हुईं नीतू कपूर
एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी पर नीतू कपूर की आंखों में आंसू आ गए और उन्हें अपनी शादी के दौरान ऋषि कपूर के साथ हुई मेहंदी सेरेमनी की याद आ गई।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर-आलिया की शादी में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर पहुंची हैं. नीतू कपूर पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने बेटे रणबीर की शादी को लेकर कितनी उत्साहित हैं।

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और उनकी बहन शाहीन भट्ट भी अपनी बेटी की शादी के लिए बांद्रा रवाना हो गए हैं। नीले रंग की ड्रेस में सोनी राजदान बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अभी पूरी हुई है, जिसकी जानकारी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अयान मुखर्जी की यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।

Back to top button