x
भारत

सरकारी हिरासत से 3 बांग्लादेशी महिलाएं फरार: त्रिपुरा पुलिस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

गुवाहाटी: भारत की सीमा मे अवैध रूप से घुसने से समस्या बहुत बड़ी है आए दिन बांग्लादेशी, रोहिनीया के नागरिक भारत मे घुस जाते है। तीन बांग्लादेशी महिलाएं, जिन्हें मार्च 2020 में त्रिपुरा में उनके अवैध प्रवेश के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन वो महिलाये उत्तरी त्रिपुरा के उनोकोटी जिला प्रशासन की हिरासत से लापता हो गईं, पुलिस द्वारा बताया गया।

पुलिस ने भाग रहे विदेशी नागरिकों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, हर नाके पर नाकाबंदी कर पूछताछ की जा रही है। उनके जहा- जहा छुपने की संभावना है वाला भी देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात महीने पहले जेल की सजा पूरी होने के बाद चारों बांग्लादेशी उनाकोटी जिला प्रशासन की हिरासत में थे।

अगरतला में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस्तामुर अली और तीन अन्य महिलाओं – लालमती रानी सरकार, जनता रानी सरकार और खेला रानी सरकार, बांग्लादेश के हबीगंज जिले के नबीगंज के सभी निवासी – को मार्च 2020 में कैलाशहर में पुलिस ने त्रिपुरा में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किया था। बिना पासपोर्ट के पड़ोसी असम जाने की कोशिश कर रही थी।

Back to top button