x
कोरोनाभारत

मुंबई के सांताक्रूज में XE वैरिएंट का दूसरा केस, देश में कुल तीसरा मामला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई: देश में कोरोना के नए सब वैरिएंट XE की दस्तक महाराष्ट्र के बाद गुजरात में हो चुकी है। मुंबई में ओमिक्रॉन के इस खतरनाक वैरिएंट का दूसरा केस मिला है। इसके साथ ही देश में XE वैरिएंट के कुल तीन केस हो गए हैं। हालांकि पहले केस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गड़बड़ी की आशंका जताई थी लेकिन शनिवार को मुंबई शहर के नागरिक निकाय बीएमसी ने कंफर्म किया है कि मुंबई में इस नए वैरिएंट के केस की पुष्टि हुई है।
बीएमसी ने शनिवार को कंफर्म किया कि कोरोनवायरस के नए सब वैरिएंट XE का कंफर्म केस मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, सांताक्रूज शहर के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स कोरोना की दोनों वैक्सीन ले चुका है।

बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस नए सब वैरिएंट को ओमिक्रॉन का वैरिएंट बताया है, जो 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।

बीएमसी के अनुसार, वह व्यक्ति 11 मार्च को वडोदरा गया था और होटल में एक बैठक के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। हालांकि कोरोना के लक्षण नजर नहीं आने पर वह वापस मुंबई चला आया। अब उसके कोरोना जांच के सैंपल की स्क्रीनिंग की गई तो रिपोर्ट में XE वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

बीएमसी ने कहा है कि इस शख्स को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Back to top button