x
भारत

राजस्थान के बाद अब कर्नाटक में श्री राम शोभा यात्रा जुलूस पर हमला, 5 हुए गरिफ़्तर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलार: कर्नाटक मे राजस्थान के करौली जैसी घटना सामने आई है। कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंदू नववर्ष के जुलूस पर करौली मे हमले किए थे। अब कर्नाटक में भी श्री राम शोभा यात्रा पर हमला हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कोलार जिले में शुक्रवार रात शुरू हुई श्री राम शोभा यात्रा पर कुछ कट्टरपंथियों ने पथराव किया। जिससे तनाव का माहौल बना हुआ है।

जब से घटना सामने आई है तब से इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि संवेदनशील इलाके से जुलूस के गुजरने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम होते ही अंधेरा हो रहा था और कुछ तत्वों ने इसका फायदा उठाकर भगवान श्रीराम की मूर्ति पर पथराव कर दिया।

इसके बाद दहशत और अफरातफरी मच गई। दो कारों के शीशे भी टूट गए और एक बाइक में भी आग लगा दी गई।

Back to top button