x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणबीर कपूर से पहले Alia Bhatt का इन 5 लड़के के साथ रह चूका है अफेयर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया और रणबीर एक दूसरे से सच्चा प्यार करते है तभी तो यह रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुंच पाया है। अगर इस रिश्ते में गहराई नहीं होती तो इसका भी वही हाल तो जो इससे पहले आलिया-रणबीर के बाकि रिश्तों के साथ हुआ।

– आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आलिया का नाम सबसे पहले अली दादरकर के साथ जुड़ा था। अली और आलिया दोनों ही बचपन के दोस्त थे और स्कूल टाइम से ही एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। हालांकि अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की नजदीकियां अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा से बढ गई थी।

जैसे फिल्म में वरुण धवन आलिया के साथ होने की बात पर गुस्सा करते है, ठीक वैसे ही असल जिंदगी में भी आलिया और सिद्धार्थ के बारे में पता चलने पर अली भी एक्टर से झगड़ा कर लेते है जिसके बाद आलिया और अली का रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाता है। हालांकि इस रिश्ते के बारे में आलिया ने कभी कुछ नहीं कहा।

– वहीं अली के बाद अभिनेत्री का नाम अरसलान के साथ जुड़ा। दोनों काफी वक्त तक एक दूसरे के साथ भी रहे। अपने इस रिश्ते के बारे में अदाकारा ने खुद एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पोडकास्ट में बताया, उन्होंने कहा कि अरसलान मेरा पहला बॉयफ्रेंड था। वह स्वीट था और बहुत जिद्दी भी। वो चाहता था कि मैं कुर्ता और जींस ही पहनूं। इसके साथ ही अदाकारा ने कहा कि मैं उसे स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं। वो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है।

– एक्ट्रेस की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब सभी को लगा कि वो अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आलिया दो सालों तक रिलेशन में रही। इस दौरान अक्सर ही दोनों को साथ घूमते हुए स्पॉट किया जाता था लेकिन उनका यह रिश्ता भी शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। फिर दोनों ही एक दूसरे की मर्जी से अलग हो गए। अपने ब्रेकअप के बारे में दोनों ही स्टार्स ने सार्वजनिक रूप से बात की थी।

– सिद्धार्थ से अलग होने के बाद आलिया का नाम हाइक मैसेंजर के संस्थापक केविन मित्तल के साथ भी जोड़ा गया। दोनों की मुलाकात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हुई थी। दोनों को वेकेशन पर एक साथ जाते हुए तो कई बार देखा गया लेकिन उनका यह रिश्ता दोस्ती था या प्यार इसके बारे में दोनों में से किसी ने कभी खुलकर बात नहीं की। हालांकि दोनों आज भी काफी अच्छे दोस्त है।

– हालांकि इन सबके अलावा आलिया भट्ट और वरुण धवन के बीच भी अफेयर के चर्चे सुर्खियों में रहें। दोनों ने साथ में स्टूटेंड ऑफ द इयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बंद्री की दुल्हनिया और कलंक जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इस दौरान दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। हालांकि इनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी करेंगे. 13 को दोनों की मेहंदी सेरेमनी, फिर 14 अप्रैल को हल्दी और 15 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अपनी शादी से पहले रणबीर कपूर अपने करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को एक शानदार बैचलर पार्टी देने वाले हैं। उनकी बैचलर पार्टी में अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर, शामिल हो सकते हैं जो बी-टाउन में उनके सबसे करीबी दोस्त हैं।

Back to top button