x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

दूसरे विश्व युद्ध जैसी हो सकती है डोनाबास में जंग, कीव पर कब्जे की फिर कोशिश कर सकता है रूस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 43 दिन बीत चुके हैं। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आज मतदान हुआ। 93 सदस्यों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। भारत ने अपने पुराने रुख की तरह यहां भी मतदान से दूरी बनाए रखी।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन के डोनाबास में लड़ाई दूसरे विश्व युद्ध जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रूस की तैयारियों से हमने जो देखा है वह यह है कि यह स्थानीय अभियान नहीं होगा। हमें हजारों टैंकों, विमानों और बख्तरबंद वाहनों समेत बड़े स्तर की लड़ाई की आशंका है।

दोनेत्स्क क्षेत्र में बारविंकोव स्टेशन के पास हुई रूसी एयरस्ट्राइक की वजह से तीन निकासी ट्रेनों का संचालन रुक गया है। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार इन ट्रेनों से हजारों की संख्या में लोग इस इलाके से निकलने वाले थे। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि अपनी सेना को एकजुट करने के बाद रूस फिर से कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है।

Back to top button