x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अल्लू अर्जुन Happy Birthday : अल्लू अर्जुन की अनसुनी बातें, 2 साल की उम्र में ही फ‍िल्‍म में किया था डेब्यू


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa-The Rise) से बॉलिवुड फैन्स तक के दिलों में बस चुके ऐक्टर अल्लू अर्जुन। पुष्पा राज यानी अल्लू अर्जुन आठ अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1982 में चन्नई में हुआ था अल्लू अर्जुन ने महज दो साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

अल्‍लू अर्जुन अपना यह बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह घर के बाहर जमा होने वाले फैंस से मिलेंगे या नहीं। खैर, जानते हैं फ्लावर नहीं फायर वाले ऐक्‍टर के बारे में कुछ मजेदार बातें।

महज दो साल की उम्र में साल 1985 में र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म व‍िजेता में उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था। उन्‍होंने 2001 में आई फ‍िल्‍म डैडी में कैमियो किया था। बतौर लीड एक्टर उन्होंने साल 2003 में आई गंगोत्री से डेब्‍यू किया था। एक्टर को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म ‘आर्या’ से मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में ‘गंगोत्री’ से की थी. 19 साल के करियर में उन्होंने ‘पुष्पा’ (Pushpa: The Rule) से पहले कई हिट फिल्मों में काम किया है. उन फिल्मों और अपने ऐक्शन अवतार के कारण वो काफी चर्चा में रह चुके हैं।

अल्‍लू अर्जुन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्‍टार्स तक को टक्‍कर देते हैं। अल्लू अर्जुन साउथ की सबसे चर्चित फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगय्या पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने एक हजार से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद साउथ के सबसे फेमस प्रोड्यूसर हैं। अल्लू अरविंद कई सुपरहिट और ब्लॉक बस्टर फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे हैं। अल्लू अर्जन के एक भाई अल्लू शिरीष हैं, जो एक एक्टर हैं। अल्लू शिरीष ने फिल्म गौरवम से डेब्यू किया था।

राम चरण से है ये रिश्ता
अल्लू अर्जुन और राम चरण रिश्ते में कजिन भाई हैं। राम चरण के पिता चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के फूफा हैं। चिरंजीवी के अलावा पवन कल्याण भी अल्लू अर्जुन के फूफा हैं। इसके अलावा नागेंद्र बाबू चिरंजीवी के भाई हैं। नागेंद्र बाबू के दो बच्चे वरुण तेज और निहारिका कोनिडेला भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

Back to top button