x
कोरोनाभारत

XE वैरिएंट का पहला केसः फरवरी में महिला मिली थी संक्रमित, जानिए अभी मरीज की स्थिति


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : दुनियाभर में कहर बरपा रहे कोरोना का नया वैरिएंट XE दस्तक दे चुका है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटी महिला में इस वैरिएंट की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है 50 वर्षीय यह महिला फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटी थी। 27 फरवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महाराष्ट्र कोरोना टास्क फोर्स ने महिला के बारे अहम जानकारी साझा की है।

बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने जानकारी दी कि दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटी महिला में कोरोना के नए सब वैरिएंट XE की पुष्टि हुई है। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि महिला 10 फरवरी को लौटी थी और 27 फरवरी को हुए कोरोना जांच में वह संक्रमित पाई गई थी। 50 वर्षीय महिला को संक्रमित निकलने के बाद क्वारंटाइन किया गया। साथ ही सैंपल को जीनोम परीक्षण के लिए कस्तूरबा अस्पताल केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजा गया।

शुरुआती जांच में महिला के सैंपल में XE वैरिएंट की पुष्टि हुई। GISAID ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि INSACOG ने XE वैरिएंट की निश्चित पुष्टि के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला में जीनोमिक अनुक्रमण के एक और दौर के लिए जाने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि महिला क्वारंटाइन में है और बार-बार परीक्षण करने पर महिला की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

महाराष्ट्र के कोविड टास्क फोर्स सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने बताया कि मुंबई में मिला XE वैरिएंट का मामला मार्च के पहले सप्ताह में एक अंतरराष्ट्रीय यात्री से निकला था। महिला अब पूरी तरह से ठीक है और घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोगों से अनुरोध है कि कोविड के उचित व्यवहार का पालन करते रहें।

Back to top button