x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेनमें नरसंहार के बाद US ने पुतिन की बेटियों पर लगाए प्रतिबंध


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

अमेरिका : यूक्रेन के बूका में रूसी सेना के बर्बर हमले के बाद पूरी दुनिया में रोष है। अमेरिका ने अब दूसरे प्रतिबंध बढ़ाने के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। खबर यह भी है कि ईयू भी पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। पुतिन की एक बेटी का नाम मारिया वोरोत्सोवा है और दोसरी का नाम कतेरीना तिखोनोवा है।

माना जा रहा है कि पुतिन के परिवार पर प्रतिबंध लगाने के बाद उनपर दबाव बढ़ेगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी बेटियों की कोई संपत्ति रूस के बाहर है या नहीं। पुतिन ने अपनी बेटियों के बारे में जानकारी को काफी गुप्त रखा है। बताया जाता है कि उनको अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है और पुतिन ने अपनी बेटियों के नाम की कभी पुष्टि नहीं की। पुतिन की बेटियों की कोई आधिकारिक तस्वीर भी नहीं जारी की गई।

अमेरिका ने पुतिन की बेटियों के साथ रूस के बैंकों पर जुर्माना भी बढ़ा दिया है। बता दें कि यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना ने नरसंहार किया था। इसमें कम से कम 410 आम नागरिक मारे गए थे। यूएनएससी में भी इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की सेना ने लोगों को टैंकों के नीचे कुचल दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की रूसी सेना ने महिलाओं के साथ उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया। इसके बाद बताया जा रहा है कि ईयू भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकता है।

बात पुतिन की बेटियों की करें तो दोनों ने रूस के विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वे कई भाषाओं की जानकार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की बड़ी बेटी एक कंपनी चलाती हैं। यह हेल्थकेयर से जुड़ी हुई कंपनी है। वहीं दूसरी बेटी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंस्टिट्यूट चलाती हैं। बताया जाता है कि पुतिन की बेटियों को लेकर मीडिया कवरेज की रूस में परमिशन नहीं है।

Back to top button