x
भारत

अप्रैल का महिना उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए तापने वाला होगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक भीषण गर्मी परने की संभावना है। अप्रैल के महीने मे लू लगने का खतरा भी काफी बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग पूर्वानुमान लगाया है की 15 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी की संभावना है।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, “हमारे अनुमानों के मुताबिक, पूरे उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे मध्य भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।” गुजरात, राजस्थान से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक लू का असर महसूस किया जाएगा। महापात्रा ने कहा कि इससे पहले भी आईएमडी ने कहा था कि अप्रैल मार्च से अधिक गर्म होगा और तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

मैदानी क्षेत्र में हीटवेव तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो और तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो। तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर गंभीर गर्मी भार घोषित किया जाता है।

Back to top button