x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Anushka Sharma Birthday: 18 साल की अनुष्का शर्मा का पहला ऑडिशन देख हो जायेंगे दीवाने , बॉलीवुड में ऐसे मिली थी एक्ट्रेस को एंट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 36 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस भले ही मां बनने के बाद से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। लेकिन अब बतौर एक्ट्रेस अनुष्का ने अदाकारी के फील्ड में वापसी कर ली है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस बेटे अकाय के जन्म के बाद भारत वापस आई हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक मोबाइल कंपनी के टीवी विज्ञापन में काम किया है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस टीवी एड के वीडियो को भी फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अपने टैलेंट के दम पर बनाई पहचान

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इन दिनों अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म और सेकंड टाइम मदर बनने को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम भगवान शिव के नाम पर ‘अकाय’ रखा है। एक एक्ट्रेस के तौर पर अनुष्का की जर्नी देखी जाए, तो अमूमन हर फिल्म के साथ उनका करियर ग्राफ बढ़ता ही गया है।आज अनुष्का शर्मा का बर्थ डे है। दो क्यूट बच्चों की मां ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की ये एक्ट्रेस 36 साल की हो गई। अनु्ष्का शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से जुड़ा है। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा (सेवानिवृत्ति) आर्मी ऑफिसर थे। जबकि, मां आशिमा शर्मा गृहिणी हैं।

पहली ही फिल्म मिली थी शाह रुख खान के साथ

बिना किसी फिल्मी कनेक्शन के अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस को पहली ही फिल्म शाह रुख खान के साथ मिली थी। किसी की भी एक्ट्रेस के लिए किंग खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना बड़ी बात होती है। अनुष्का को ये मौका पहली ही फिल्म में मिल गया था। अनुष्का शर्मा के बर्थ डे पर हम आपको दिखाएंगे एक्ट्रेस का वो वीडियो, जिसके जरिये उन्होंने एक्ट्रेस बनने के अपने सफर को शुरू किया था।

वायरल वीडियो में क्या है खास

अनुष्का शर्मा मात्र 18 साल की थीं जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था। सामने आए वीडियो मे अनुष्का सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वह खुद को इंट्रोड्यूस करते देखी जा सकती हैं। उन्होंने हाथ में उन्होंने बोर्ड पकड़ा है, जिसमें एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर, जन्मदिन, हाईट लिखी हुई है। बात करें पहले ऑडिशन में अनुष्का के लुक की, तो एक्ट्रस ने डेनिम जीन्स के साथ प्लेन व्हाइट टॉप कैरी किया है और क्रॉप जैकेट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अनुष्का का ये वीडियो भी हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी, जो कि 12 दिसंबर, 2008 को रिलीज हुई थी। इसके एक साल बाद राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘थ्री इडियट्स’ रिलीज हुई थी। कम ही लोग जानते होंगे कि अनुष्का ने करीना कपूर वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था।’पीके’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने ये ऑडिशन वीडियो दिखाया था। कमाल की बात ये है कि ‘पीके’ बनाने वाले राजकुमार हिरानी को ही नहीं पता था कि अनुष्का ने उनकी ही फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के लिए ऑडिशन दिया था। ऑडिशन में अनुष्का ने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म का डायलॉग बोला था, जो ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया था। वीडियो में एक्ट्रेस आंखों में आंसू लिए पूरे इमोशन के साथ बोलती नजर आ रही हैं।

फैंस काफी खुश नजर आ रहे

अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कोई ये कहता नजर आ रहा है कि- ‘क्वीन इज बैक।’ तो कोई कह रहा है – ‘अकाय की मम्मी वापसी के लिए आपका स्वागत।’ हालांकि इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो कि उनके पहले ऑडिशन का बताया जा रहा है।खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने पहली ही फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपने लिए जगह बना ली थी। हर तरह के रोल करने में माहिर अनुष्का ने कम समय में अपने लिए अच्छी फैन बेस बना ली। आज एक्ट्रेस का बर्थ डे है। इस खास मौके पर उनसे जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसके जरिय उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा।

अनुष्का ने 18 साल की उम्र में दिया ऑडिशन

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो ऑडिशन प्लेट पकड़ कर पोज देती नजर आ रही हैं। जिसपर उनका नाम,जन्मदिन और हाइट लिखा हुआ दिख रहा है। वहीं इस दौरान अनुष्का शर्मा ये बताती हुई नजर आ रही हैं कि वो बेंगलुरु से हैं। इसके साथ ही वो राइट और लेफ्ट प्रोफाइल शॉट और स्माइलिंग शॉट भी देती नजर आ रही हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा कितनी मासूम दिख रही हैं। सिंपल लुक में भी वह काफी क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। यही वजह है कि इस वक्त उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि अनुष्का शर्मा मात्र 18 साल की थीं जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था। हालांकि अब वो पहले के मुकाबले काफी बदल गई हैं।

अनुष्का शर्मा के बारे में

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘पीके’, ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’ व ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी तमाम फिल्में दी। फिलहाल बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। और अब तो वो बेटे अकाय की मम्मी भी बन चुकी हैं।

फैमिली में बिजी हैं अनुष्का

बताया जा रहा है कि अब अनुष्का एक्टिंग छोड़ देंगी। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी हैं और फैमिली पर ही फोकस करना चाहती हैं। अनुष्का ने कई साल की डेटिंग के बाद 2017 में इटली के लेक कोमो में क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी की थी।

बेटे अकाय का हुआ जन्म

जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका रखा। अब वो 15 फरवरी को बेटे अकाय की मां बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीवरी के वक्त वो लंदन में थीं।

इस फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में देखा जाएगा। ये फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बेस्ड है। इसके अलावा अनुष्का को ‘Qala’ वेब सीरीज में कैमियो रोल में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Back to top button