x
मनोरंजन

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं मलाइका अरोड़ा,अब तबियत है ऐसी…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का एक्सीडेंट (Malaika Arora Accident) हो गया था। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं इस एक्सीडेंट की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि अब एक्ट्रेस ठीक हैं और अपने घर वापस आती नजर आई हैं।

मलाइका की बहन अमृता अरोड़ ने बताया था कि, ‘मलाइका अब ठीक हो रही हैं, कुछ समय के लिए वो अंडर ऑब्ज़रवेशन रहेंगी’। इससे पहले अपोलो हॉस्पिटल ने मलाइका हेल्थ अपडेट (Malaika Arora Health Update) जारी किया था जिसमें कहा गया था ‘मलाइका के माथे पर मामूली चोटें लगी हैं। सीटी स्कैन में सब ठीक आया है फिलहाल वो ठीक हैं। एक्ट्रेस को रातभर निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह (3 अप्रैल) छुट्टी दे दी जाएगी’।

मलाइका की कार का एक्सीडेंट मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर हुआ है। बताया जा रहा है कि तकरीबन 5-6 गाड़ियों की एक के पीछे एक टक्कर हुई जिसमें से एक गाड़ी मलाइका अरोड़ा की भी थी। वैसे अगर बात करें मलाइका अरोड़ा की तो वो अक्सर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी के साथ पैपराजी भी उन्हें कई बार जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट कर लेते हैं।

मलाइका को डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब एक्ट्रेस अपने घर पर पहुंच चुकी हैं। उनसे मिलने के लिए अर्जुन कपूर भी उनके घर गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर चोटें आई थीं। लेकिन राहत की बात तो ये है कि एक्ट्रेस अब ठीक हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा पुणे में शनिवार को दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। बताया गया है कि इस इवेंट से वापस लौटते वक्त एक्ट्रेस के साथ ये हादसा हुआ।

Back to top button