x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सबा ने शेयर की तैमूर और जेह की क्यूट फोटो, लोग बोले- जेह बेबो की कार्बन कॉपी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान के बेटे तैमूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. तैमूर की हर फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी सबा अली खान ने अपने भतीजे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की नई तस्वीरें शेयर की हैं. सबा ने इंस्टाग्राम पर तैमूर और जेह के साथ समय बिताते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

सबा अली खान ने शेयर की तस्वीरें
शेयर की गई पहली तस्वीर में तैमूर अली खान और जेह ग्रे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. फोटो तब क्लिक की गई जब दोनों ने कैमरे की तरफ पीठ कर ली।

फोटो शेयर कर लिखा खूबसूरत कैप्शन
तैमूर सफेद और पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पजामा पहने नजर आ रहे हैं। जेह घर में खेलते समय नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। सबा ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया, ‘मंचकिंस’।

साथ ही, इस पोस्ट पर फैंस प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ओह माय!!! टिम बिल्कुल अब्राहम की तरह दिखता है।’ एक फैन ने लिखा, तैमूर बिल्कुल सैफ की कॉपी है और जेह बेबो की डिट्टो कॉपी !!! मिनी सैफीना।

Back to top button