x
भारत

शनिवार को फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इतनी बढ़ेगी कीमत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में देश में मंहगाई की भयंकर मार देखने को मिल सकती है। पेट्रोल- डीजल की कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार सुबह जब आप आंख खोलेंगे तो पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 पैसे और बढ़ चुकी होगी। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 पैसे बढ़ने की खबर है। गौरतलब है कि 22 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अबतक 7.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शतक लगा चुकी है। शनिवार सुबह से दिल्ली में पेट्रोल 102.61 पैसे और डीजल 93.87 पैसे प्रति लीटर मिलेगी।

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनियाभर में बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतें अब घटना शुरू हो चुकी है। आज अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है। दूसरी तरफ भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदा है। दुनियाभर में आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे रूस ने भारत को भारी डिस्काउंट रेट पर कच्चा तेल दिया है। बावजूद इसके भारत में तेल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार भी कह रही है कि रूस से डिस्काउंट रेट पर भारत ने काफी तेल खरीदा है लेकिन जनता को उसका फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।

एक तरफ मान भी लिया जाए कि रूस से जो तेल की डील हुई है उसे भारत पहुंचने में टाइम लगेगा और तेल कंपनियां वो तेल बढ़ी कीमतों पर बेच रही है जो उसने पहले खरीदा था। फिर भी ये बात समझ से परे है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल के कम होते दाम का फायदा ग्राहकों को क्यों नहीं मिल रहा है।

तेल की कीमतों का सीधा असर महंगाई से जुड़ा है। साग-सब्जी, दूध, फल सबकुछ ट्रकों के जरिए देशभर में पहुंचता है। अगर तेल के दाम बढ़ेंगे तो ढुलाई बढ़ेगी और ढुलाई बढ़ेगी तो सामान की कीमत बढ़ेगी। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में देश में भयंकर महंगाई आने के पूरी संभावना है।

Back to top button