x
मनोरंजन

रणवीर सिंह का नया लुक आया सामने,एक हाथ में नारियल, दूसरे हाथ में हैट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का पहला लुक (Ranveer Singh) शेयर किया है। जयेश जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह सिंपल शर्ट में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने हैरानी से भरा चेहरा बनाया हुआ है। उनके एक हाथ में दुल्हन का जोड़ा है और दूसरे हाथ में हैट नजर आ रही है। रणवीर ने मफलर भी डाला हुआ है। यशराज फिल्म्स ने जयेशभाई जोरदार (Jayesh Bhai Jordar look) के साथ लिखा, ‘ऐसा हीरो, जो पहले कभी नहीं हुआ।’

रणवीर सिंह एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं। ये एक सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म होगी। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। फिल्म से रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार !!! तारीख की घोषणा के वीडियो को चेक आउट करें।’ आपको बता दें कि रणवीर सिंह इसके अलावा सर्किस और रॉकी रानी और लव स्टोरी में नजर आने वाली हैं।

जयेशभाई जोरदार 13 मई 20122 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनूं और आयुष्मान खुराना की अनेक भी रिलीज होनी है। रणवीर जयेशभाई जोरदार में गुजराती अंदाज में दिखेंगे। बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह के पिता का रोल निभाएंगे। बोमन ईरानी गुजराती किरदार में नजर आएंगे क्‍योंकि इस फ‍िल्‍म की कहानी गुजरात की पृष्‍ठभम‍ि पर है। इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।

Back to top button