x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

पति के ऊपर चढ़कर एक्ट्रेस ने दिए खतरनाक योगा पोज, देखकर शर्मा रहे हैं लोग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी की दुनिया की खूबसूरत अदाकारा आशका गोरडिया ने एक्टिंग को तो अलविदा कह दिया है, मगर सोशल मीडिया पर वो अब भी काफी एक्टिव रहती हैं। आशका फिटनेस फ्रीक तो हैं ही साथ योग उनके दिल के काफी करीब है। वो अपने दिन की शुरूआत के साथ ही करती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक योगा पोज में फोटोज शेयर करती रहती हैं।

वैसे आशका गोरडिया की योग तस्वीरें बाकियों से बिल्कुल हटकर और बोल्ड होती हैं। कई बार वो अकेली योगा करती दिखाई देती हैं तो कभी अपने पति ब्रेंट गोबले संग। इस बार भी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। आशका गोरडिया ने भले फिलहाल टीवी की दुनिया से दूरियाँ बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में अधिकतर उनके योगा से जुड़ी होती हैं। इन दिनों उनकी अपने पति के साथ बीच पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आ रही है।

आशका गोरडिया ने 2017 में Brent Goble से शादी रचाई थी। Brent और आशका दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सिरियस हैं। दोनों योगा करने में भी माहिर हैं। आप दोनों को साथ में योगा करता हुआ देख ही सकते हैं। दोनों बहुत ही सफाई से मुश्किल से मुश्किल योगा कर लेते हैं। आशका गोरडिया ने 36 साल की उम्र में भी कठिन योगा कर खुद को अच्छे से फिट रखा हुआ है। योगा के प्रति उनकी लगन और हुनर देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आशका अक्सर अपने फैंस को योगा और फिटनेस से जुड़े टिप्स देती रहती हैं। फैंस भी उनके इस टिप्स को फॉलो करने से पीछे नहीं हटते हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की है जिसे लेकर वो जबरदस्त सुर्खियों में बनी हैं। इन तस्वीरों में वो समंदर किनारे योगासन करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनके पति भी उनका साथ दे रहे हैं। आशका ने इस दौरान यलो बिकिनी पहन रखी है। वहीं उनके पति ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रहे हैं। आशका के इन जबरदस्त पोजेज को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Back to top button