x
भारतविश्व

PM मोदी की जमकर तारीफ, रूस ने भारत को दिया यूक्रेन से जंग में मध्यस्थता का ऑफर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – यूक्रेन से युद्ध सुरू होने के बाद पहली बार भारत यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की बार-बार प्रशंसा की और कहा कि अगर नई दिल्ली रूस से कुछ भी खरीदना चाहती है, तो “हम इस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं”. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद लावरोव ने संवाददाताओं से कहा, “भारत रूस से जो कुछ भी खरीदना चाहता है, हम उसकी आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं.”

इस दौरान रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन से जंग में भारत की मध्यस्थता से रूस को कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यूक्रेन से जंग के शुरुआत से भारत का रुख निष्पक्ष रहा है और भारत अमेरिका के दबाव में कभी नहीं आया। लावरोव ने कहा कि रूस रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ किसी भी सामान की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। रूसी कच्चे तेल की खरीद पर लावरोव ने कहा कि अगर भारत रूस से कुछ भी खरीदना चाहता है तो हम इस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत के नेताओं के साथ बैठक की। भारत आने से पहले लावरोव ने चीन का दौरा किया था। संकेत साफ है कि रूस पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में एशियाई शक्तियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहा है।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने शुक्रवार को भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा कि यूक्रेन से जंग में रूस को भारत की मध्यस्थता से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत का इससे पहले मध्यस्थता की पेशकश रूस के सामने नहीं लाई गई थी क्योंकि अभी तक भारत का रुख पूरी तरह से निष्पक्ष रहा है और वो अमेरिका के दबाव में नहीं आया।

लावरोव ने कहा कि हम भारत को किसी भी सामान की आपूर्ति करने के लिए तैयार रहेंगे जो वह हमसे खरीदना चाहता है। हम चर्चा के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने दोहराया कि रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी गुरुवार की देर रात भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बात की और “यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति” और अन्य मामलों पर चर्चा की।

Back to top button