x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

70 देशों का राष्ट्रगान गाता है यह लड़का


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – गुजरात का एक लड़का 60 से ज्यादा देशों का राष्ट्रगान गा लेता है। लड़का का नाम अथर्व मूले है। वह गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। उसका कहना है कि, वह सिर्फ अपने देश का ही नहीं, अपितु पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों समेत 70 देशों का राष्ट्रगान गा सकता है। दुनियाभर के राष्ट्रगान गाने के शौकीन अथर्व मूले वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।

वह वडोदरा में आनंद विद्या विहार के छात्र हैं। ताज्जुब की बात यह है कि, अथर्व अभी 18 साल के हैं, लेकिन देश-दुनिया के बारे में उन्हें जो ललक है, वो काबिले-तारीफ है। अथर्व का कहना है- “चूंकि हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अन्य देशों के राष्ट्रगान भी आने चाहिए। मैंने प्रैक्टिस शुरू की और सफल रहा।”

अथर्व मूले कहते हैं, “जब मेरे कुछ दोस्तों को यह पता चला कि मैं इंडिया के अलावा अन्य देशों के राष्ट्रगान भी गा लेता हूं..तो वे चौंक जाते हैं। फिर मैं सुनाता हूं..तो कुछ पूछते हैं कि पाकिस्तान का भी आता है क्या? तब पाकिस्तान का भी गाता हूं।” बकौल अथर्व, “मैंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कई अपने पड़ोसी मुल्क के राष्ट्रगान को याद किया है। इंडिया समेत मैं 60 से ज्यादा देशों के राष्ट्रगान मैं गा सकता हूं। मुझे यह “वसुधैव कुटुम्बकम” का अहसास कराता है।” रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अथर्व भारत का वो छात्र है जो सबसे ज्यादा देशों के राष्ट्रगान गा लेता है। उसे इंडिया के अलावा 69 देशों के राष्ट्रगान गाते देखा जा चुका है। हालांकि, अथर्व के परिजनों का कहना है कि, वो 90 से ज्यादा देशों के राष्ट्रगान गा सकता है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से उन्हें सर्टिफिकेट मिल चुका है।

Back to top button