x
मनोरंजन

फिर से शुरू होगा Khatron Ke Khiladi,सेलेब्स आ सकते हैं नजर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन जल्द ही छोटे पर्दे पर शुरू होगा। इसको होस्ट रोहित शेट्टी करेंगे वहीं कहा जा रहा है कि शो में इस बार सेलेब्स का दिलचस्प लाइन अप होगा। टीवी की पॉपुलर स्टार शिवांगी जोशी इस बार शो का हिस्सा होंगी। वहीं बिग बॉस से चर्चा में आए प्रतीक सहजपाल भी कलर्स चैनल के इस पॉपुलर शो का हिस्सा हो सकता है।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं काम्या पंजाबी ने प्रतीक सहजपाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह भले ही शो नहीं जीत पाए लेकिन वो हमेशा काम्या के लिए शो के विनर रहेंगे। प्रतीक को लेकर कई अन्य लोगों की भी यही राय थी। सोशल मीडिया पर प्रतीक सहजपाल को लेकर ट्रेंड भी चल रहा था कि वह शो के विनर होंगे लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम किया। मगर प्रतीक ऐसा बताते हैं कि उनके लिए जीत हार मायने नहीं रखती है।

Back to top button