x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नुसरत भरूचा की शादी के पीछे पड़े हैं घरवाले, परेशान हैं एक्ट्रेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस नुसरत भरूचा कुछ दिनों से परेशान है। उन्होंने अपनी लाइफ का एक ऐसा किस्सा बताया है जिससे उनके कई अनमैरीड फैन्स रिलेट करेंगे। उन्होंने बताया कि शादी के लिए उनके घरवाले उनके किस कदर पीछे पड़े रहते हैं। इतना ही नहीं वह कलेश बचाने के लिए लड़कों से मिलने भी जाती हैं। नुसरत ने लड़के-लड़कियों को सिंपल ट्रिक भी बताई कि कैसे इस सिचुएशन को हैंडल किया जा सकता है।

नुसरत की मां काफी पहले से ही उन्हें जल्द-जल्द सेटल करने के लिए परेशान हैं। हालांकि उनकी बेटी ही तैयार नहीं हो रही। नुसरत की कहानी सुनकर उनके साथ मौजूद सनी कौशल भी हैरान हो गए। नुसरत भरूचा भारत की उन तमाम लड़कियों से अलग नहीं हैं जिन्होंने 30s में पहुंचकर भी शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू में नुसरत ने बताया, उनका परिवार शादी के लिए पीछे पड़ा रहता है और उनके लिए आए दिन रिश्तों की बारिश होती है। हालांकि उन्होंने इस सिचुएशन को हैंडल करने का तरीका निकाल लिया है।

नुसरत ने बताया, मैं ये भी नहीं बोल सकती कि मम्मी आप लड़का ढूंढ़ लो और मैं शादी करूंगी। वो सच में ढूंढ़ लेंगे। तो अपने ही पैर में कुल्हाड़ी नहीं मार सकती। बेस्ट टिप यही दे सकती हूं कि झगड़ा मत करो। जितना झगड़ोगे, उतना कलेश होगा और वही करने की जबरदस्ती की जाएगी। इसलिए मैं हां कह देती हूं कि चलो लड़के से मिला जाए। बढ़िया जगह पर डिनर के लिए जाती हूं।

आप अपनी फेवरिट टॉप 5 जगह चुन लो। जब सनी कौशल ने उनसे पूछा कि क्या वह वाकई लड़कों से मिलती हैं? इस पर उन्होंने हां कहा तो सनी हैरान रह गए। नुसरत आगे बताती हैं कि वह बढ़िया वक्त गुजारती हैं, डिनर करती हैं। इसके बाद बोलती हैं, ब्रो तुमसे मिलकर अच्छा लगा लेकिन ये रिश्ता तो नहीं हो पाएगा।

Back to top button