x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Ahan Shetty नहीं देखते पापा सुनील शेट्टी की फिल्में, जानिए क्यों?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे ‘अहान शेट्टी’ ने हाल ही में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और वो आज के समय में लाखों लड़कियों के क्रश है। इस फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और वो इस वक्त उनके पास कई फिल्मों के ऑफर है।

हाल ही में एक्टर ने अपने करियर को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। एक्टर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर सवाल किए गए जिसमें ‘अहान शेट्टी’ ने कहा कि, ‘अब मुझे इस सवाल की आदत हो चुकी है। इसी के साथ कहा कि, ‘ स्टार किड्स के लिए शुरूआत आसान हो सकती है, लेकिन महज स्टार किड होने से आपको मंजिल नहीं मिल जाती।ऑडियंस के दिल मे आपको उतारने के लिए हुनर दिखाना पड़ता है। अगर हुनर नहीं है तो चाहे आप किसी के भी बेटे हो ऑडियंस के लिए आप कतई मायने नहीं रखते।”

इसके बाद एक्टर से उनके फेवरेट स्टार को लेकर सवाल किया गया जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘वो सलमान खान (Salman Khan) के बहुत बड़े फैन है’। सलमान खान को लेकर उनकी दीवानगी बचपन से ही हैं। अहान ने अपने बचपन से जुड़ी यादों पर बात करते हुए कहा कि, ‘आपको हैरानी होगी, मैं बचपन मे अपने पापा सुनील शेट्टी की नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्में देखता था।

आगे कहा कि, वो पहली बार उनसे एयरपोर्ट पर मिले थे। उस वक्त वो काफी छोटे थे। सलमान खान की ऐसी कोई फिल्म नहीं, जो उन्होंने नहीं देखी हो। सलमान खान दूसरों से बहुत अलग हैं। वो सुपरस्टार है लेकिन उनका स्टारडम उनपर हावी नहीं है। वो जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। उनकी बस यही ख्वाहिश है कि इंडस्ट्री में कभी उनका फैंस के बीच सलमान खान जैसा स्वैग हो।’ आपको बता दें, अहान शेट्टी जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के साथ अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

Back to top button