x
लाइफस्टाइल

शारीरिक संबंध के दौरान चाहिए ज्यादा मजा तो ट्राई करें ये कंडोम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कुछ वर्षों पहले कंडोम का प्रयोग सुरक्षित यौन संबंध,अनचाहे गर्भधारण से बचने और यौन संचारित रोगों को रोकने के लिए किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में कंडोम की परिभाषा बदल गई है। अब कंडोम सेक्‍स लाइफ को सुखद बनाने के लिए भी प्रयोग किया रहा है। बाजार में चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और बनाना जैसे कई फ्लेवर वाले डॉटेड और धारीदार वाले कंडोम उपलब्‍ध हैं। इतने ऑप्‍शन होने के चलते कई बार लोग सेलेक्‍शन को लेकर कनफ्यूज भी हो जाते हैं।

डॉटेड कंडोम
अगर आपको प्‍लेन कंडोम पसंद नहीं है तो आप डॉटेड कंडोम का चयन कर सकते हैं। इस कंडोम पर डॉट्स के चिन्‍ह बने होते हैं जो सेक्‍स के दौरान ज्‍यादा आनंद के लिए उत्‍तेजना पैदा करते हैं। अगर आपकी महिला पार्टनर की स्किन नाजुक है तो आप इसके प्रयोग से बचें।

रिब्ड धारीदार कंडोम
डॉटेड कंडोम की तरह इस तरह के कंडोम भी सेक्‍स के दौरान उत्‍तेजना पैदा करते हैं। सेक्‍स के दौरान अधिक उत्‍तेजना पैदा करने के लिए कंडोम के निचले हिस्‍से तक धक्‍का मारना होता है। ये महिलाओं के लिए सेक्‍स को अधिक सुखद बनाता है। आप इसे यूज करके फेंक सकते हैं।

अल्‍ट्रा-थिन कंडोम
अगर आप सेक्‍स का अधिक आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस कंडोम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये कंडोम अन्‍य कंडोम की तुलना में पतली चादर का बना होता है जिससे सेक्‍स के दौरान ज्‍यादा उत्‍तेजना पैदा होती है। लेकिन इस कंडोम के फटने के चांस ज्यादा होते हैं इसलिए सावधान रहना चाहिए।

फ्लेवर कंडोम
इस कंडोम का इस्‍तेमाल ओरल सेक्‍स के दौरान किया जा सकता है। ये कंडोम चॉकलेट, कॉफी, वेनिला, स्ट्रॉबेरी, आम, केला आदि फ्लेवर में आते हैं। अगर आपकी स्किन सेंस्‍टिव है तो इससे आपको जलन हो सकती है।

एक्‍स्‍ट्रा प्‍लेजर कंडोम
अगर आप काफी देर तक सेक्‍स करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसमें बेन्‍जोकिने (benzocaine) शामिल होते हैं जो लंबे समय तक सेक्‍स करने में मदद करते हैं। ये लिंग को कुछ समय के लिए सुन्‍न कर देता है जिससे व्‍यक्ति देर तक सेक्‍स कर सकता है। लेकिन इसके कुछ साइड इफैक्‍ट्स भी हैं जैसे जलन,खाज-खुजली और सांस लेने में परेशानी होना।

Back to top button