x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

इस एक्टर के इंतज़ार में तब्बू ने अब तक नहीं की है शादी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड में अभिनेत्री तब्बू ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलो में तो जगह बनाई ही हैं, वही सिनेमा की दुनिया में भी एक अलग मुकाम हासिल किया हैं। तब्बू ने अपनी अब तक के जीवन में करीब 23 वर्ष बॉलीवुड को दिए हैं। 45 साल की अभिनेत्री तब्बू आज भी सिंगल हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया हैं। जो सभी को चौका देने वाला हैं।

बता दें, तब्बू ने अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते को लेकर जो खुलासा किया हैं, वह वाकई चौकां देने वाला हैं। एक इंटरव्यू में तब्बू ने इस बात का खुलासा किया हैं कि अब तक वह अजय देवगन के कारण सिंगल हैं। उनका ये कहना बेहद आश्चर्यजनक हैं। चलिए जानते हैं, आखिर तब्बू और अजय का क्या था रिश्ता।

एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था, ‘मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे।’

वह कहती हैं कि अजय को भी अब इस बात का अफसोस होता होगा। मैं उनसे कहती थी कि वे मेरे लिए एक अच्छा लड़का ढूंढ दे। आज अगर मैं सिंगल हूं तो सिर्फ उनकी वजह। जानकारी के मुताबिक तब्बू और अजय देवगन एक दुसरे को करीब 25 सालो से जानते हैं।

Back to top button