x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

नीता अंबानी के एक कप चाय की कीमत है 3 लाख रुपये, जानिए उनके 5 महंगे शौक के बारे में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं और उनकी जीवन शैली बहुत से लोगों को आकर्षित करती है। उनकी पत्नी नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालिक हैं और अक्सर उनके आलीशान जीवन को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके शौक बहुत महंगे हैं। जिसके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता। उनके महंगे शौक को लेकर इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स हैं। तो आइए आपको मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालिक नीता अंबानी के सबसे महंगे शौक के बारे में बताते हैं।

लाखों रुपए की चाय
एक आम आदमी के लिए एक कप “चाय” की कीमत दस से पंद्रह रुपये होती है, जबकि अमीर लोग हजारों रुपये तक की महंगी चाय पीते हैं। हालांकि, नीता अंबानी की “चाय” की कीमत जानकर आपको चक्कर आ सकते हैं। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी 50 पीस के सेट में आता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें सोने का बॉर्डर है जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके एक कप की कीमत तीन लाख रुपए है।

रिपीट नहीं करते जूते
नीता अंबानी को जूतों का भी बहुत शौक है। श्रीमती अंबानी के पास पेड्रो, गसिरिया, जिमी चू, पामोडा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांड की शुरुआत लाखों रुपये से होती है। नीता अंबानी के बारे में एक बात बहुत प्रसिद्ध है कि वह कभी भी अपने जूते दूसरी बार नहीं पहनती हैं।

घड़ी
नीता अंबानी के हाथों में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फॉसिल जैसे ब्रांड्स की घड़ियां भी हमेशा नजर आती हैं। इस ब्रांच की घड़ियां 1.5 से 2 लाख रुपये से शुरू होती हैं।

साड़ी और गहने
नीता अंबानी को साड़ी और जूलरी का बहुत शौक है। नीता अंबानी को अक्सर किसी भी फंक्शन में खूबसूरत ज्वेलरी पहने देखा जाता है। इसकी कीमत लाखों में है। नीता अंबानी जो साड़ी पहनती हैं उसकी कीमत भी करोड़ों में है। बेटे की सगाई में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये थी।

लाखों रुपए की लिपस्टिक
इसके अलावा वह केवल कस्टमाइज्ड लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करती हैं। उनके लिपस्टिक कलेक्शन की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इतना महंगा मेकअप एक आम लड़की के लिए सपने जैसा होता है।

एक निजी जेट की मालकिन
नीता अंबानी के पास एक प्राइवेट जेट भी है। आज इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। यह जेट उन्हें उनके पति मुकेश अंबानी ने 2007 में उपहार में दिया था। इस जेट में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं।

Back to top button