x
मनोरंजन

Hrithik Roshan गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ रिश्ते में आगे बढ़ने को तैयार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) के कथित अफेयर को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। दरअसल, दोनों अक्सर डेट्स पर जाते नजर आते हैं। इसके साथ ही ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन देते रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। इसी बीच दोनों ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के ऊपर प्यार बरसाया है।

सबा आजाद की सिर्फ ऋतिक रोशन ही नहीं उनकी मां पिंकी रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी तारीफ करती नजर आती हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान अलग हो चुके हैं लेकिन अपने दोनों बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। ऋतिक रोशन सबा आजाद के लिए काफी गंभीर हैं और अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। वह शादी की करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। ऋतिक रोशन जल्दी नहीं करना चाहते हैं और धीरे-धीरे अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना के लिए अपना समय लेंगे लेकिन वह शादी करने के मूड में हैं।

हाल ही में एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए पुणे में हैं। उन्होंने इवेंट से पहले सेट से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस वीडियो को रिशेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘काश मैं इसके लिए वहां होता।’ इसके साथ ही उन्होंने सबा आजाद को अद्भुत महिला भी बताया। सबा आजाद ने इस पर रिएक्ट किया और ऋतिक रोशन को टैग करते हुए कहा, ‘काश तुम यहां भी होते मेरे क्यूट।’

Back to top button