x
बिजनेसलाइफस्टाइल

सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो रतन टाटा की इन बातों को जरूर करें फॉलो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : जीवन में सफल होना कौन नहीं चाहता? लेकिन सफलता अक्सर एक कीमत चुकाने पर मिलती है। लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं और किसी तरह का त्याग भी करते हैं। हालांकि उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल रही है। सफलता के लिए प्रयास भी सही दिशा में होने चाहिए। देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा इन दिनों स्टार्टअप्स पर फोकस कर रहे हैं, वो कुछ ऐसे टिप्स भी देते हैं, जो आपके स्टार्टअप को सफल बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

इनोवेशन पर जोर
रतन टाटा के मुताबिक नए प्रयोगों की जरूरत है। स्टार्टअप और नवाचार करते रहें क्योंकि यही आपका भविष्य है।

रातों-रात कोई स्टार नहीं बन सकता
रतन टाटा रातों रात स्टार बनने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि फोकस हमेशा वैल्यू पर होना चाहिए। स्टार्टअप्स के लिए भी वे यही कहते हैं।

कोई समय सही नहीं होता
एक इंटरव्यू में रतन टाटा ने स्टार्टअप्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कोई भी समय सही नहीं होता है। स्टार्ट-अप में जिम्मेदारी संस्थापक के पास होती है, जो खुद को ग्लोबल करने का सही समय देखता है।

विचार आवश्यक है
रतन टाटा का मानना है कि नजरिए से ज्यादा महत्वपूर्ण नए विचार होते हैं। इसके अलावा समाधान के बारे में आपका सोचने का तरीका भी आपको सफलता की ओर ले जाता है।

काम होता है सबसे जरूरी
भारत में हमेशा से ऐसा होता आया है कि सफलता के बाद इंसान तुरंत राजनीति में आने लगता है। इसके अलावा लोग ऑफिस पॉलिटिक्स में भी शामिल हो जाते हैं। उनका कहना है कि काम करना सबसे जरूरी होता है। यह बात उनके जीवन में भी स्पष्ट दिखती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन काम के लिए समर्पित कर दिया है।

 

Back to top button