x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine Conflict : मैं और मेरा परिवार रूस का पहला निशाना, लेकिन कीव नहीं छोड़ेंगे – यूक्रेन के राष्ट्रपति


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वह रूसी आक्रमण का पहला निशाना हैं। हालांकि, जेलेंस्की ने राजधानी कीव में रहने की कसम खाई है। क्योंकि उनके सैनिक रूसी आक्रमणकारियों से लड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूक्रेन पर यह सबसे बड़ा हमला है। रूस की सेना अब राजधानी कीव पर आगे बढ़ रही है।

जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा, “दुश्मन ने मुझे एक नंबर निशाने के रूप में चिह्नित किया है। मेरा परिवार दूसरे नंबर का टारगेट है। वह देश के राष्ट्रपति को उखाड़ फेंकना चाहता है और यूक्रेन को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहता है।”

“मैं राजधानी में रहूंगा,” जेलेंस्की ने जोर देकर कहा। “मेरा परिवार भी यूक्रेन में है।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे गए हैं और 316 घायल हुए हैं।

यूक्रेन के प्रमुख शहरों में हुए विस्फोटों और गोलीबारी की वजह से करीब एक लाख लोग अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। यू.एस. और यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस का लक्ष्य कीव पर कब्जा करना और मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना है। क्योंकि पुतिन इसे अमेरिका की कठपुतली सरकार मानते हैं. रूसी सैनिकों ने कीव के उत्तर में चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को भी जब्त कर लिया है। क्योंकि यह बेलारूस से कीव तक का सबसे छोटा रास्ता है।

Back to top button