x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

रूस के हमले की शुरुआत के बाद से 1081 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1351 रूसी सैनिक मारे गए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूक्रेन :रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब 30 दिन हो चुके हैं। हालांकि, अब तक तक दोनों ही पक्ष जंग को रोकने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आज पोलैंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पोलैंड की यूक्रेन से लगती सीमा पर मौजूद रेजेस्जोव शहर भी जाएंगे। उधर, खारकीव एयरपोर्ट पर रूस के रॉकेट हमले की खबर सामने आई है। दूसरी ओर, रूस से गैस-तेल की निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका और यूरोप ने एक टास्क फोर्स की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस युद्ध में अब तक कम से कम 1081 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेनी मीडिया के अनुसार रूसी सेना का एक कर्नल युद्ध के दौरान मारा गया है। द कीव इंडिपेंडेंट ने रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि 810वीं सेपरेड गार्ड्स मरीन ब्रिगेड के कर्नल अलेक्सी शैरोव को एक यूक्रेनी स्नाइपर ने मार गिराया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन में उसके कथित विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक 1351 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। अमेरिका ने बीते दिनों एक अनुमान में कहा था कि इस युद्ध में रूस के 7000 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बताया है कि 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत के बाद से 1081 यूक्रेनी नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है और 1707 लोग घायल हुए हैं। कार्यालय ने आशंका जताई है कि असली आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

Back to top button