x
विश्व

पुतिन के गुस्से के बाद रूसी रक्षा मंत्री को आया हार्ट अटैक, नहीं झेल पाए युद्ध का प्रेशर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मॉस्को – यूक्रेन के मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीखी नोकझोंक के बाद दिल का दौरा पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री को यूक्रेन में आशातीत सफलता नहीं मिलने के लिए जमकर फटकार लगाई थी।

यूक्रेन के मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को लेकर ये सनसनीखेज दावा किया है और उन्होंने कहा है कि, पुतिन ने यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान की ‘विफलता’ के लिए उन्हें दोषी ठहराते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। यूक्रेन के मंत्री ने दावा किया है कि, यही कारण है कि रक्षा मंत्री, जिसे युद्ध का दूसरा मास्टरमाइंड माना जाता है, 11 मार्च के बाद से जनता के बीच नहीं देखा गया है। हालांकि, 24 मार्च को रूसी रक्षा मंत्री को फिर से टेलीविजन पर जरूर देखा गया था, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि फुटेज नया था या पुराना।

युद्ध के बीच रक्षा मंत्री का लंबे वक्त के लिए गायब होना कई सवाल खड़े कर रहे हैं और यूक्रेनी मंत्री के दावों के सच होने की तरफ इशारे कर रहे हैं। रिपोर्ट है कि, रूसी राष्ट्रपति ने अपने रक्षा मंत्री को फटकार लगाते हुए यूक्रेन युद्ध में खारकीव और कीव पर कब्जा नहीं कर पाने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था और फिर उन्हें फटकार लगाई थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि, पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री को दंडित भी किया था। आपको बता दें कि, 11 मार्च के बाद से ही रूसी रक्षा मंत्री सार्वजनिक तौर पर नहीं देखे गये हैं। गार्जियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि क्रेमलिन द्वारा आयोजित दैनिक प्रेस मीट में इस मुद्दे को उठाया भी गया था और पत्रकारों ने रक्षा मंत्री के ठिकाने के बारे में पूछा था, लेकिन क्रेमलिन के प्रवक्ता ने गोलमटोल जवाब दिया था।

यूक्रेन में अभी तक जो स्थिति बनी है, उसको लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ‘वास्तव में नाखुश’ हैं, और ये वो अभियान है, जिसे पुतिन ने राष्ट्रपति बनने से पहले ही चलाया था। रूसी खुफिया एजेंसी के अंदर के सूत्रों ने खुलासा किया था कि, राष्ट्रपति पुतिन खुफिया एजेंसी के उन अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं, जिन्होंने उन्हें यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले उन्हें आश्वासन दिया था, कि रूसी सेना को यूक्रेन में सिर्फ प्रतीकात्मक विरोध का ही सामना करना पड़ेगा और यूक्रेनियन खुद अपने नेताओं से छुटकारा पाने के लिए उत्सुक थे।

Back to top button