x
आईपीएल 2022खेल

IPL 2022 : Delhi Capitals का Squad, कब-कब खेलेंगे मैच


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च से शुरू होगा। 29 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ी सभी जानकारी। दिल्ली कैपिटल्स के मैच कहां और किसके खिलाफ कब खेले जाएंगे। टीम में कौन कौन से प्लेयर्स शामिल हैं, और टीम का कोचिंग स्टाफ कैसा है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम ग्रुप A में शामिल है। टीम को अपने ग्रुप वाली टीम के साथ 2 – 2 मैच ग्रुप स्टेज में खेलने हैं, वहीं ग्रुप B में शामिल पंजाब किंग्स को छोड़कर सभी टीम के साथ 1 – 1 मैच खेलने हैं। दिल्ली पंजाब किंग्स के साथ ग्रुप स्टेज में 2 मैच खेलेगी। पहले टीम ने अपने चार बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया. सबसे पहले कप्तान ऋषभ पंत रिटेन हुए और उसके बाद अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्खिया को भी टीम में बनाए रखा गया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Squad) ने ऐसे इंटरनेशनल और घरेलू खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए जिसने इस फ्रेंचाइजी को आईपीएल जीतने का बड़ा दावेदार बना दिया है.

टीम में डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हुए हैं. सरफराज खान, चेतन सकारिया, मनदीप सिंह जैसे घरेलू खिलाड़ी भी दिल्ली की टीम में शामिल हैं. इनके अलावा यश ढुल, रोवमैन पॉवेल भी टीम का हिस्सा हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 27 मार्च से अपने अभियान का आगाज करना है. टीम पहला मैच पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

टीम का कोचिंग स्टाफ –
कप्तान – ऋषभ पंत
मुख्य कोच – रिकी पोंटिंग
सहायक कोच – अजीत अगरकर
सहायक कोच – शेन वॉटसन
बल्लेबाजी कोच – प्रवीण अमरे
बॉलिंग कोच – जेम्स होप्स

दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2022 में पूरा शेड्यूल –
27 मार्च: दिल्ली बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम

2 अप्रैल: दिल्ली बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7:30 बजे, पुणे, एमसीए स्टेडियम

7 अप्रैल: दिल्ली बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम

10 अप्रैल: दिल्ली बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम

16 अप्रैल: दिल्ली बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे, वानखेड़े स्टेडियम

20 अप्रैल: दिल्ली बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7:30 बजे, पुणे, एमसीए स्टेडियम

22 अप्रैल: दिल्ली बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7:30 बजे, पुणे, एमसीए स्टेडियम

28 अप्रैल: दिल्ली बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे, वानखेड़े स्टेडियम

1 मई: दिल्ली बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3:30 बजे, वानखेड़े स्टेडियम

5 मई: दिल्ली बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम

8 मई: दिल्ली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम

11 मई: दिल्ली बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम

16 मई: दिल्ली बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम

21 मई: दिल्ली बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, वानखेड़े स्टेडियम

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button